सहजनवा: सहजनवा में सड़क चौड़ीकरण बना मुसीबत, भीटी-हरपुर मार्ग पर रोज लग रहा लंबा जाम, राहगीर बेहाल, प्रशासन से गुहार
गोरखपुर के सहजनवा ब्लॉक अंतर्गत भीटी-हरपुर मार्ग पर चल रहा सड़क चौड़ीकरण कार्य इन दिनो राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। भीटी चौराहे से करीब 100 मीटर पहले सड़क की खुदाई और बिखरी गिट्टी के कारण मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है, जिससे आए दिन लंबा जाम लग रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही यह समस्या लगातार बनी हुई है।