गोपेश्वर में पीआईबी की क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ आयोजित
📍 चमोली | 20 अगस्त 2026
पत्र सूचना कार्यालय (PIB), देहरादून की ओर से जिला पंचायत सभागार, गोपेश्वर में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों तक पहुंचाने और उनके प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका पर संवाद स्थापित करना रहा।
कार्यशाला में आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, ई-20 एवं हरित ईंधन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, नशा मुक्त भारत अभियान, जीआई टैगिंग और ओडीओपी सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में स्थानीय मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक और ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचनी चाहिए। मीडिया प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर सकता है।
कार्यशाला में पत्रकारों ने योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन, ग्रामीण क्षेत्रों तक सूचना की पहुंच और जनजागरूकता से जुड़े सवाल एवं सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुन्द्रियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विषय विशेषज्ञ एवं पत्रकार मौजूद रहे।
#Chamoli #Gopeshwar #PIB #Vartalap #MediaWorkshop #Journalism #JanKalyan #Uttarakhand #HimwantPradeshNews