समस्तीपुर में युवती से छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर में बांध किनारे फोटो ले रही एक युवती के साथ कथित छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि युवती बांध किनारे फोटो ले रही थी, इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा उसके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।
कर्पूरीग्राम थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद चार आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। घटना को लेकर पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
#Samastipur #SamastipurNews #BiharNews #BiharCrime #BiharCrimeNews #SamastipurViralVideo #SamastipurViral #Karpoorigram #youngindianews