केशकाल: परीक्षा के बीच कॉलेज में मची अफरा-तफरी, प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस ने पाया काबू
केशकाल के शासकीय दंडकारण्य महाविद्यालय में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। 2nd सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज स्टाफ की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग से दस्तावेजों या अन्य संपत्ति के नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।