हरख क्षेत्र के आदमपुर भटपुरा गांव में लाखों की लागत से बना एक बरात घर जर्जर अवस्था में है। वर्ष 2008-09 में निर्मित यह सार्वजनिक मिलन केंद्र/बारात घर देखरेख के अभाव में अब अनुपयोगी हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों और कुछ प्रभावशाली लोगों ने इस पर अवैध कब्जा कर लिया है। बारात घर के भीतर ग्रामीण अपने पशुओं को बांधते हैं।