पूर्णागिरि: भवन निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना में यूपी का मजदूर हुआ घायल, टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में उपचार जारी
गुरूवार को टनकपुर के आमबाग में भवन निर्माण के दौरान एक मजदूर गिरने से घायल हो गया, जिसके सर में गंभीर चोट आयी। जिसे आपात कालीन वाहन से टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय लाया गया। जहाँ डॉ उमर द्वारा उसका उपचार शुरू किया गया। उन्होंनें बताया मजदूर के सर में गहरा जख्म है, जिसकी गंभीर दशा को देखते हुए उसे भर्ती किया जा रहा है।