पूर्णागिरि: टनकपुर में अतिक्रमण के तहत टूटी दुकानों के बाद फर्जीवाड़े का गोरखधंधा आया सामने, पीड़ित ने SDM से लगाई न्याय की गुहार
प्रशासन द्वारा टनकपुर के एआरटीओ आफिस के नजदीक सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप से बनी पांच दुकानों को प्रशासन नें मंगलवार की शाम तोड़ दिया। जिसके बाद उन दुकानों के द्वारा कथित भू माफियाओ द्वारा लाखों रूपये का फर्जीवाड़ा और फर्जी तरह से रजिस्ट्री किये जाने का मामला सामने आया है। इस मसले में एक पीड़ित नें एसडीएम से न्याय की गुहार लगायी है