पूर्णागिरि: टनकपुर में विद्युत विभाग द्वारा ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में कैंप का आयोजन कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का किया गया समाधान
बुधवार को बिजली विभाग द्वारा ज्ञान खेड़ा के पंचायत भवन में एक दिवसीय शिकायत निवारण कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमे उपभोक्ताओ की विद्युत सम्बन्धी समस्याओ का मौके पर ही समाधान किया गया। इस आशय की जानकारी उपखण्ड अधिकारी मयंक भट्ट से बुधवार की शाम प्राप्त हुई।