पूर्णागिरि: इस वर्ष नशे की रोकथाम के लिए 42 मुकदमे दर्ज कर 58 लोगों को जेल भेजा, बनबसा में पुलिस कप्तान अजय गणपति ने दी जानकारी
मंगलवार को जिले के पुलिस कप्तान अजय गणपति नें एनएचपीसी बनबसा के केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंनें बताया इस वर्ष जिले की पुलिस द्वारा नशे की रोकथाम को लेकर 42 मुकदमे दर्ज कर 58 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंनें कहा CM धामी के 2025 तक उत्तराखंड को ड्रग फ्री बनाने के उद्देश्य को लेकर चंपावत पुलिस लगातार कार्य कर रही है।