पूर्णागिरि: टनकपुर खटीमा हाईवे पर आर्मी कैंट के नजदीक रोडवेज की बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से हुए घायल
मंगलवार को आर्मी कैंट के नजदीक जबरदस्त सड़क हादसे में स्कूटी सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनके लिए सीएम कैम्प कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान देवदूत साबित हुए। खून से लतपथ दोनों पति पत्नी को उन्होंनें अपने वाहन से टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिनकी गंभीर दशा के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।