सिमरिया: दक्षिण पन्ना में आईएफएस पंकज चौधरी के नेतृत्व में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.5 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त
Simariya, Panna | Apr 26, 2026 पन्ना के मोहंद्रा वन परिक्षेत्र में आज वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। प्रशिक्षु IFS पंकज चौधरी के नेतृत्व में टीम ने अम्हा बीट में 1.5 हेक्टेयर वन भूमि को मुक्त कराया। जमीन पर कब्जा रोकने के लिए विभाग ने वहाँ गहरी खाई (ट्रेंच) भी खोदी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिससे क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है।