साहिबगंज: दवा की किल्लत से जूझ रहा सदर अस्पताल का जन औषधि केंद्र, मरीज परेशान
दवा की किल्लत से जूझ रहा सदर अस्पताल का जन औषधि केंद्र, मरीज परेशान साहिबगंज।साहिबगंज सदर अस्पताल परिसर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में कई जरूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दवाओं की कमी के कारण गरीब मरीजों को मजबूरन बाहर की दुकानों से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।