बिल्हौर: मारपीट के बाद धमकी देने वाला आरोपी नदिहा से गिरफ्तार
कानपुर के बिल्हौर तहसील अंतर्गत थाने की पुलिस ने नदीहा गांव से एक आरोपी को गुरुवार शाम 6:00 बजे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मारपीट के बाद धमकी देने का काम किया था जिसके बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।