बिल्हौर: अरौल में सपा मुखिया अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया गया
कानपुर के बिल्हौर तहसील अंतर्गत अरौल इलाके में युवजन सभा के प्रदेश सचिव आशीष सिंह चटरू के नेतृत्व में सैकड़ों सपाइयों ने गुरुवार रात 9 बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने सभी का हाल हाल लिया और स्थानीय गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद वह वापस लखनऊ लौट गए।