बिल्हौर: बिल्हौर में खेत जाते समय युवक पर हुआ जानलेवा हमला
बिल्हौर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमले की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। गढ़ी गांव के निवासी दिनेश कुमार कटियार पर गुरुवार शाम 5 बजे कुछ हमलावरों ने घात लगाकर हमला कर दिया। दिनेश अपने साथी महेन्द्र के साथ मोटरसाइकिल से खेत जा रहे थे, जब रास्ते में तीन व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और हमला कर दिया। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।