मांगरौल: सीसवाली थाना पुलिस और खनिज विभाग की कार्रवाई में अवैध पत्थर भरकर ले जाते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली की ज़ब्ती
Mangrol, Baran | Jan 30, 2025 सीसवाली थाना पुलिस व खनन विभाग की टीम ने गुरुवार दोपहर दो बजे सीसवाली थाना क्षेत्र के भेरूपुरा में तीन ट्रैक्टर ट्राली पत्थरों से भरे हुए जप्त कर पुलिस थाने में लाकर सुपुर्द किया। खनन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जप्त ट्रेक्टर ट्राली चालकों के पास कोई लायल्टी रसीद नहीं थी। खनन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।