Wtलोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर आरा के बाजारों में रौनक, फलों और पूजा सामग्रियों की दुकानें सजी*
*आरा / भोजपुर:* लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर आरा के विभिन्न बाजारों में रौनक बढ़ गई है। फलों और पूजा सामग्रियों की दुकानें सज चुकी हैं।
महंगाई के बावजूद छठ व्रत को लेकर लोगों में उत्साह कम नहीं है और जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
बता दें कि आरा के *गोपाली चौक, महादेवा रोड, सपना सिनेमा रोड और स्टेशन रोड* इलाके में फलों की दुकानें सजी हैं। टोकरी, सूप, नारियल, केला, सेब, गन्ना, नींबू, अदरक, सिंघाड़ा और दीये-बाती सहित सभी पूजन सामग्रियां बाजार में उपलब्ध हैं।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पिछले दो दिनों से बाजार में भीड़ काफी बढ़ी है। वहीं छठ व्रतियों ने बताया कि यह पर्व सभी के सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और घर में शांति की कामना के लिए रखा जाता है।
छठ पर्व को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है और घाटों की सफाई का काम तेज कर दिया गया है।
Arrah, Bhojpur | Nov 13, 2026