टोंक: सरकारी स्कूलों को मिला ₹4.13 करोड़ का बजट, ₹220 करोड़ की कंपोजिट ग्रांट जारी
Tonk, Tonk | Jun 26, 2026 राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने सत्र 2026-27 के लिए कंपोजिट स्कूल अनुदान के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य के 69140 सरकारी स्कूलों को 220 करोड़ 6 लाख 20 हजार रुपए की ग्रांट मिलेगी। इसमें प्रारंभिक शिक्षा के 49985 स्कूलों को 108.81 करोड़ और माध्यमिक के 19155 स्कूलों को 111. करोड मिलेगा।