बक्सर: डीएम ने किया बक्सर स्थित जिला निबंधन परामर्श केन्द्र का निरीक्षण, आर0ओ0 मशीन एवं कुलर लगवाने का निर्देश
Buxar, Buxar | Jun 12, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने जिला निबंधन परामर्श केन्द्र बक्सर का निरीक्षण किया। उन्होने संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में किया। डीएम ने जिला निबंधन परामर्श केन्द्र के अंतर्गत तीनों योजनाओं यथा बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना की समीक्षा की।