जगदीशपुर: मंसर गांव में बगीचे की झोपड़ी से नशीले पदार्थ का कारोबार उजागर, 8.44 ग्राम ब्राउन शुगर, छह मोबाइल और ₹8,330 बरामद
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने मंसर गांव में छापेमारी कर पांच कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8.44 ग्राम ब्राउन शुगर, छह मोबाइल फोन, 8,330 रुपए बरामद किया।