सुल्तानगंज: स्कूल के मिड-डे मील में मिली गिरगिट की कटी पूंछ, हड़कंप; 12 बच्चों की जांच की गई
सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के कटहरा पंचायत क्षेत्र के आजादनगर पनसल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एनजीओ द्वारा परोसे गए मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में मरे हुए गिरगिट की कटी पूंछ मिली। भोजन में आलू-चना युक्त छोला और चावल परोसा गया था। इस दौरान कुछ बच्चों ने अनजाने में खाना शुरू भी कर दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल मे