हुज़ूर: भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 'मेरा परिवार कैंपेन' को लेकर दी जानकारी
Huzur, Bhopal | Mar 4, 2024 भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मेरा परिवार कैंपेन पर बयान देते हुए कहा कि-पीएम हमेशा संबोधन की शुरुआत मेरा परिवार कह कर करते हैं। पूरा भारत पीएम मोदी का परिवार है। लेकिन अन्य राजनेता जो अपने ही परिवार में समाहित पार्टियां है, उनके मन में केवल अपना परिवार है। इसलिए मेरा परिवार यह कैंपेन भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश के अंदर दिया है।