शिवहर: शिवहर जिले में पांचवें दिन कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू
शिवहर जिले में पांचवें दिन कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई है ।शिवहर जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर 9 परीक्षा केंद्र बनाया गया है ।सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गहन तलाशी के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है।