शिवहर: अनुमंडल कार्यालय शिवहर में एसडीपीओ अनिल कुमार ने सभी थाना अध्यक्ष के साथ किया क्राइम मीटिंग, दिए कई दिशा निर्देश
अनुमंडल कार्यालय शिवहर में एसडीपीओ अनिल कुमार ने सभी थाना अध्यक्ष के साथ आज क्राइम मीटिंग किया है. क्राइम मीटिंग में सभी थाना अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा है की अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि गस्ती में तेजी लाए. थानों में लंबित पड़े कांडों का जल्द से जल्द उद्वेदन करें. और फरार चल रहे हैं इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें.