शिवहर: चंपई सोरेन सरकार के द्वारा विश्वास मत हासिल करने पर शिवहर से कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने दी प्रतिक्रिया
आज झारखंड में चंपई सोरेन सरकार ने अपना विश्वास मत हासिल कर लिया है। उनके पक्ष में कुल 47 मत प्राप्त हुए हैं। शिवहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में केंद्र सरकार की दाल नहीं गल पाई है।लोकतंत्र में केंद्र सरकार को एक बड़ा तमाचा लगा है।