सरीला: मसीदन गांव में भैंस को टक्कर मारने के विवाद में मां-बेटे से अभद्रता और जातिसूचक गाली देने का आरोप, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के मसीदन गांव की निवासी महिला ने भैंस को टक्कर मारने के विवाद में जातिसूचक गालियां देने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला ने जलालपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।