रॉबर्ट्सगंज: रामपुर बरकोनिया में नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप
सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में नाले में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव थाने से करीब 700 मीटर दूर कुंडी नाला में पानी के अंदर मिला। युवक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है,रविवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर नाले में पड़े युवक के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई।