कासगंज: कासगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड की परीक्षा शुरू, 64 परीक्षा केंद्रों पर 40,362 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
कासगंज जिले में बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 40,362 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक। परीक्षा की निगरानी के लिए 3 जोनल मजिस्ट्रेट, 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट है।