चरखारी: खरेला पुलिस ने धोखाधड़ी मामले की वारण्टी महिला को पकड़ा, न्यायालय में किया पेश
खरेला पुलिस ने वारण्टी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी की वारण्टी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम कमलखेड़ा निवासी 39 वर्षीय बंदना पत्नी हरगोविंद को मु.अ.सं. 843/13 धारा 419/420/468/471 में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। टीम में उ.नि. तबरेज आलम, कां. नवनीत सोनकर व म.का. शिवानी साहू शामिल रहे।