कटिहार: विकास भवन के सभागार में 20 सूत्री बैठक का हुआ आयोजन, प्रभारी मंत्री रहे मौजूद
शुक्रवार की दोपहर 2 बजे प्रभारी मंत्री नीरज सिंह बबलू के अध्यक्षता में 20 सूत्री की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 20 सूत्री से जुड़े सभी सदस्य मौजूद थे। इसके अलावा डीएम मनेश कुमार मीणा व पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा भी इस बैठक में मौजूद थे। बैठक में जिले में चल रहे कार्यों के बारे में समीक्षा की गई।