कटिहार: मानिक पाड़ा के रेल क्वार्टर में चोरों का उत्पात, ₹4 लाख के गहने, नकद और कीमती सामान लेकर फरार
शुक्रवार की सुबह 10 बजे रेल कर्मचारी रामशरण प्रसाद ने सहायक थाना में चोरी को लेकर मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 30 मई को अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर सीतामढ़ी गए हुए थे। क्वार्टर में ताला लगा हुआ था। गुरुवार की सुबह उन्हें सूचना मिले कि उनके क्वार्टर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और उनके घर में चोरी हुई है।