बरकट्ठा के कोनहारा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का आक्रोश
बरकट्ठा: कोनहारा +2 उच्च विद्यालय के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक शहंशाह खान की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शहंशाह खान सुबह नमाज पढ़ने के लिए अपने घर से कर्बला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, स्थानीय प्रशासन की ओर से परिजनों एवं ग्रामीणों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।
#BarkathaUpdates #Accident #Hazaribagh