किडनी को भी धीरे-धीरे नुकसान
लगातार बढ़ा हुआ ब्लड शुगर किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है और क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) का खतरा बढ़ा सकता है। बीमारी की समय पर पहचान और इलाज न होने पर किडनी की कार्यक्षमता गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।
इसके अलावा डायबिटीज से नसों को नुकसान यानी न्यूरोपैथी भी हो सकती है, जिसमें पैरों या हाथों में सुन्नपन, झनझनाहट या दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
खुद को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?
डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए सिर्फ मीठा छोड़ना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए पूरी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है।
संतुलित और पौष्टिक डाइट लें।
नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि या व्यायाम करें।
डॉक्टर की सलाह के अनुसार ब्लड शुगर की जांच कराते रहें।
वजन अधिक है तो विशेषज्ञ की सलाह से धीरे-धीरे कम करें।
डॉक्टर ने जो दवाएं दी हैं, उन्हें समय पर लें।
बिना सलाह दवा बंद या उसकी खुराक में बदलाव न करें।
नियमित रू�