शाहजहांपुर: कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती से चलती ऑटो में हुई अश्लील हरकत, युवती ने कूदकर बचाई जान
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 17 अगस्त को बेटी एक अस्पताल में दवा लेने गई थी। वापस लौटते समय उसने एक आटो तय किया। आरोप है कि चालक आटो लेकर सूनसान स्थान पर ले गया। उसने बेटी के साथ आटो के अंदर अश्लील हरकते की। बेटी विरोध करती रही। आरोपी ने बेटी की गर्दन दबा दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।