शाहजहांपुर: भाजपा सांसद अरुण सागर को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाती कल्याण समिति का चुनाव गया सदस्य
भाजपा सांसद अरुण सागर को अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति का सदस्य चुना गया। भाजपा सांसद ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निभाएंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि दलितों पर अत्याचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा।