शाहजहांपुर: शहर में वीआईपी ग्रुप की महिलाओं ने पेड़ों को भाई मानकर मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार, राखी बांधकर रक्षा करने का लिया संकल्प
दरअसल आज वीआईपी ग्रुप की महिलाओं ने पेड़ों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। वीआईपी ग्रुप की हेल्पिंग हैंड्स की महिला सदस्यों ने रक्षाबंधन से पहले पेड़ों पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए पेड़ को भाई मानकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया है। शहर में वीआईपी ग्रुप पिछले कई वर्षों से शाहजहांपुर को हरा भरा बनाने के लिए पेड़ लगा रहा है।