शाहजहांपुर: अटल बिहारी वाजपेई सभागार में समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ गोष्ठी का हुआ आयोजन, कई नेता हुए शामिल
दरअसल आज समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेई सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने की। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।