शाहजहांपुर: मदनापुर के बरखेड़ा के पास डीसीएम की टक्कर से बिक्की सवार युवक की मौत, रविवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
थाना कटरा क्षेत्र के रामनगर कालोनी निवासी 26 साल का पवन शनिवार को जलालाबाद थाना क्षेत्र में बहन के घर गया था। वापस लौटते समय थाना मदनापुर क्षेत्र बरखेड़ा के पास डीसीएम ने बिक्की को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पवन की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी ।