शाहजहांपुर: कोतवाली क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस फोर्स के साथ की पैदल गस्त, संदिग्ध दिखने वाले लोगों की चेकिंग की
दरअसल आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस क्षेत्राधिकार नगर ने कोतवाली पुलिस के साथ पैदल गस्त की। इस दौरान पुलिस फोर्स ने शहर के मुख्य मार्गो, बाजारों और भीड़ भाड़ वाले स्थान पर पैदल गस्त की। और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि सभी आगामी त्यौहारों को आपसी मेल जोल के साथ मनाए।