गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया नगर निगम में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, दो दिन बाद लौटी सफाई व्यवस्था
गया शहर में सफाई व्यवस्था को प्रभावित करने वाली नगर निगम के सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अब समाप्त हो गई है। गया नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल के दौरान सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया।