सारठ: कुरूमटांड़: 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला थाने पहुंचा, परिजनों ने खोजबीन की गुहार लगाई, 3 मई को होनी थी शादी
कुरूमटांड़ गांव से बीती रात 21 वर्षीय युवती के गायब होने का मामला शुक्रवार शाम 6 बजे थाने पहुंचा है। गायब युवती की मां मंजू मरांडी ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 3 मई को युवती की शादी होनी थी वही आरोप लगाया कि बगल गांव झगराही के शादी-शुदा व बाल बच्चेदार युवक युवती को भगा ले गया है। पुलिस छानबीन कर रही है