डंडई: सोनेहारा में इंटर की पढ़ाई शुरू करने की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
Dandai, Garhwa | Sep 28, 2026 डंडई। स्कूल ठीक करो शिक्षा सुधार संघर्ष समिति के तत्वावधान में सोमवार को सोनेहार पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत में इंटरमीडिएट की कक्षा शुरू कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा। पंचायत समिति सदस्य ललमनी गुप्ता ने बताया कि पंचायत में फिलहाल पढ़ाई मैट्रिक तक ही सीमित है। इसके बाद सोनेहार समेत आसपास के चार गांवों के विद्यार्थियों को इंटर की पढ़ाई