फिरोज़ाबाद: जिला मुख्यालय दबरई में समाजवादी मजदूर सभा ने एकदिवसीय भूख हड़ताल कर किया प्रदर्शन, महंगाई व अन्य मुद्दों पर उठाई आवाज
जिला मुख्यालय दबरई में समाजवादी मजदूर सभा ने एकदिवसीय भूख हड़ताल कर महंगाई, भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस दौरान समाजवादी मजदूर सभा के राहुल निगम ने कहा कि पूरे प्रदेश में यह एकदिवसीय भूख हड़ताल कार्यक्रम किया गया है।