फिरोज़ाबाद: हरगन पुर के निकट स्कार्पियो कार की टक्कर सें मैक्स पिकअप पलटी, हादसे में एक ब्यक्ति की हुई मौत, 4 लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव हरगन पुर के निकट तेज रफ़्तार स्कार्पियो कार की टक्कर से मैक्स पिकसप वाहन पलट गयीं। हादसे में विनोद नामक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि 4 लोग घायल हुये है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मैक्स पिकअप वाहन सवार दावत खाकर गांव दतावली आ रहे थे। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयीं है।