रायपुर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के नए शोरूम का शुभारंभ
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी रोड पर अपने नए एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया। हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया ने शोरूम का उद्घाटन किया। यह छत्तीसगढ़ में कंपनी का छठा एक्सक्लूसिव शोरूम है। कंपनी के मुताबिक, यहां ग्राहकों को डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज के साथ विशेष फेस्टिव ऑफर भी मिलेंगे। इनमें मेकिंग चार्ज पर 100% तक की छूट, पुराने सोने के एक्सचेंज पर विशेष लाभ और ग्रैंड लकी ड्रॉ के जरिए कार या स्कूटर जीतने का मौका शामिल है। इसके साथ ही लॉन्च के अवसर पर भोजन वितरण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर जैसी सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। ऑफर नियम एवं शर्तों के अधीन हैं।
#KisnaJewellery #RaipurNews #DiamondJewellery #GoldJewellery #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Oct 28, 2026