'शादी के लिए प्रेशर दे रही थी..मैंने गला काट दिया':गर्लफ्रेंड की बेटी को भी मार डाला; पूर्णिया डबल मर्डर में आरोपी का कबूलनामा
“प्रेमिका मुझ पर लगातार शादी के लिए दबाव डाल रही थी। हम दोनों शहर में लिव-इन में भी रहते थे। मैं उससे शादी नहीं करना चाहता था, क्योंकि मैं पहले से शादीशुदा था, लेकिन वह बार-बार मुझ पर दबाव बनाती थी। यह भी कहती थी कि तुम मेरी दोनों बेटियों का खर्च उठाओगे, उनकी पढ़ाई-लिखाई और शादी भी कराओगे।
इसी से परेशान होकर 4 सितंबर को मैं अपनी प्रेमिका को जन्माष्टमी का मेला दिखाने ले गया। प्रेमिका के साथ उसकी दो साल की बेटी भी थी। मेला देखकर लौटने के दौरान शाम हो गई थी। इसका फायदा उठाते हुए मैंने बैजनाथपुर नहर के पास चाकू से प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी।
#Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Sep 12, 2026