बरेली: फीस बढ़ोतरी पर बरेली कॉलेज में बवाल, छात्र नेताओं ने प्राचार्य को घेरा और आजाद हॉस्टल का ताला खुलवाया
बरेली कॉलेज में फीस बढ़ोतरी और छात्र समस्याओं को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कार्यालय का घेराव किया और जमीन पर धरने पर बैठ गए। छात्र नेताओं ने व्यावसायिक और स्नातक पाठ्यक्रमों में बढ़ी फीस तत्काल वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि फीस बढ़ने से आर्थिक रूप से कमजोर