बिजावर: पाठापुर के 10 परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश, प्रशासन की पहल रंग लाई
छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत विस्थापित ग्राम पाठापुर के 10 परिवारों ने स्वेच्छा से अपने पुराने मकान खाली कर किशनगढ़ स्थित नए आवासों में गृह प्रवेश किया। प्रशासन ने सौहार्दपूर्ण माहौल में परिवारों का सामान नए आवास तक पहुंचाया और खाली मकानों को जमींदोज किया। जिसकी जानकारी गुरुवार की शाम 5 बजे मिली है