बुढ़नपुर: बधाई देने के बहाने गांव पहुंचे किन्नरों से हुआ विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जिले की कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव में बधाई देने गए किन्नरो से और ग्रामीणों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें किन्नर द्वारा कप्तानगंज थाने पर तहरीर दी गई तहरीर के अनुसार कप्तानगंज पुलिस में आज दिन बुधवार को 3:00 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी