पचपदरा: पंचायत समिति बालोतरा में 'दिशा' बैठक आयोजित, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने विकास कार्यों की की समीक्षा
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा सोमवार शाम 7.00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बालोतरा जिले के समग्र विकास और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से सोमवार को पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।